फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले समाज के दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे का धंधा करने वाले समाज के दुश्मन
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में बोले एसपी, नशा कारोबारियों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोग समाज के दुश्मन हैं। ये लोग किसी न किसी तरह से युवाओं की नसों में जहर घोल कर उन्हें खोखला कर रहे हैं। यह बात वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांगड़ा में आयोजित अपराध बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कही।
उन्होंने नशा कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस धंधे को छोड़ दें, अन्यथा पुलिस किसी भी सूरत में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों को नहीं बख्शेगी। वहीं उन्होंने इस दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए किए वे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुनें तथा उन पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से संबंधित लोगों को समय-समय पर सूचित करना भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनता से अच्छे संबंध बनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि आम जन की शिकायतों को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका निपटारा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग का जोड़
क्राइम मीटिंग का जोड़
-----------------------------
फोरेंसिक लैब की टीम सम्मानित
वीरवार को धर्मशाला में क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी संतोष पटियाल ने फोरेंसिक लैब की टीम को सम्मानित किया। बेहतरीन कार्य के लिए एसएसपी ने आरएफएसएल की डिप्टी डायरेक्टर डा. मीनाक्षी महाजन, सहायक डिप्टी डायरेक्टर डा. एसके पाल सहित अन्य वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।
नोट : सर संबंधित फोटो आपकी मेल पर डाल दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें