फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर स्टूडेंट एसोसिएशन का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर स्टूडेंट एसोसिएशन ने मचाया धमाल
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर स्टूडेंट एसोसिएशन ने प्रथम स्थापना दिवस राजकीय महाविद्यालय शाहपुर कॉलेज कैंपस में धूमधाम से मनाया। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्यातिथि को एसोसिएशन के सदस्यों ने सम्मानित किया। तान्या ग्रुप ने स्वागत गीत गाया। ग्रुप डांस में सोनाली ग्रुप, रंगोली ग्रुप में पूनम, सोनाली, दीक्षा, सोलो डांस में अनीता, रुचि, प्रीति, ऋषिका, मीनाक्षी, मेहंदी ग्रुप में बबिता राणा, अरुहि, साक्षी ने दमदार प्रदर्शन करके छात्रों का मन मोह लिया। रोहित बोहरा, नितीश राजपूत, सुरजीत ने पंजाबी और हिंदी गीतों पर छात्रों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को सम्मानित करने हुए 11000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सदस्यों की दी। इस मौके पर मंझग्राम पंचायत के प्रधान देव राज मन्हास, पेंशनर्स संघ जिला कांगड़ा के प्रधान सुरेश ठाकुर, लाल सिंह राणा, योगेश, विनोद, अमन ठाकुर, एसएसए के अध्यक्ष सचिन चौधरी, उपाध्यक्ष शबनम चौधरी, शीतल, अभिलाष, सोनाली, अनु शर्मा, मोहित, शुभम, मोहिनी, आरती, तुषार, शिल्पा आदि सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें