फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को आज ज्ञापन देगी पेंशन कर्मचारी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ब्लॉक कांगड़ा की बैठक आईपीएच विश्राम गृह कांगड़ा में हुई। इस अवसर पर नगरोटा खंड के प्रधान हर्ष कुमार, कोषाध्यक्ष संजय नागपाल, धर्मशाला ब्लॉक के प्रधान मंजीत कुमार, सचिव गोपाल प्रधान, सह सचिव सपन देव, कांगड़ा ब्लॉक प्रधान राजीव समकारिया, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र मन्हास, संजीव कपूर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांगड़ा आदि उपस्थित रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि सोमवार को एसोसिएशन जिले के सभी खंड प्रधानों के साथ धर्मशाला के सर्किट हाउस में सीएम का स्वागत करेगी। मन्हास ने कहा कि एसोसिएशन मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंपेगी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान अजय खट्टा ने भी भरोसा दिलाया कि महासंघ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखेगा। बैठक में अनूप सिंह, अजय चौधरी, विपिन कुमार, उषा देवी, देश राज, सुखराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें