फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के दिन वाया सकोह धर्मशाला नहीं आएंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला (कांगड़ा)। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में दस दिसंबर को भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने यातायात रूट चार्ट जारी किया है। मैच के दौरान धर्मशाला तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक मैच वाले दिन कांगड़ा-बगली रोड और गग्गल से आने वाले वाहनों को चैतड़ू-शीला-दाड़ी से धर्मशाला की ओर भेजा जाएगा। कचहरी बस ठहराव से डिग्री कॉलेज वाया केसीसी बैंक और जिला परिषद कार्यालय से होम गार्ड्स कार्यालय तक यातायात को कांगड़ा की तरफ वन-वे किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से शिक्षा बोर्ड के मार्ग को केवल बाहर जाने वाले वाहनों के लिए रखा गया है। इस मार्ग पर धर्मशाला की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके अलावा धर्मशाला से कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए कचहरी अड्डा बस ठहराव से खन्ना क्लीनिक तक का मार्ग भी वन वे रहेगा। सैनिक विश्राम गृह के उत्तर में स्थित संपर्क मार्ग भी वन-वे होगा और इस पर केवल कॉलेज की ओर जाने वाले वाहनों को अनुमति होगी। सैनिक विश्राम गृह के दक्षिण में पुल से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र संपर्क मार्ग पर नीचे की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड से धर्मशाला मुख्य मार्ग पर कचहरी की ओर आने वाले वाहन खन्ना क्लीनिक चौक से संपर्क मार्ग से कचहरी की तरफ से जाएंगे, यह मार्ग भी वन-वे रहेगा। आईटीआई दाड़ी से एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम तक का मार्ग भी वन वे रहेगा और इस पर केवल खिलाड़ियों के वाहन ही चलेंगे। मैच वाले दिन में प्रात: नौ बजे से मैच के समाप्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जबकि आपात सेवाओं में लगे वाहनों को इन आदेशों से छूट रहेगी। जिला दंडाधिकारी सीपी वर्मा ने धर्मशाला में भारत और श्रीलंका के मध्य आयोजित होने वाले मैच के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। मैच देखने वाले लोगों से आग्रह है कि वे इस रूट चार्ट के अनुसार की शहर में प्रवेश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें