फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन मैदान में उतरे 71 उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को जिले के विभिन्न विस हलकों में कुल 71 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने बताया कि 16 अक्तूबर से आरंभ हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला में कुल 127 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसमें कई उम्मीदवारों की ओर से दाखिल एक से अधिक नामांकन पत्रों की संख्या भी शामिल है।
विज्ञापन

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर आशीष बुटेल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर बृज बिहारी लाल बुटेल ने नामांकन दाखिल किया है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर परवीन कमार और सुरेश कुमार ने तथा बहुजन समाज पार्टी से बाल मुकुन्द ने नामांकन दाखिल किये हैं। सीपीआईएम उम्मीदवार लेख राज, समाजवादी पार्टी उम्मीदवार केरमेश कुमार तथा स्वाभिमान पार्टी उम्मीदवार रमेश भाऊ ने नामांकन भरा।
कांगड़ा विस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पवन काजल, भाजपा उम्मीदवार संजय चौधरी तथा निर्दलीय उम्मीदवार डॉ.राजेश शर्मा तथा राजकुमार जसवाल ने नामांकन दाखिल किए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार तथा नेशनल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रवि चंद ने नामांकन दाखिल किए। जसवां परागपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन्द्र मनकोटिया तथा निर्दलीय उम्मीदवार हंस राज, संसार चंद, गगनदीप पराशर तथा होशियार सिंह ने नामांकन भरे। समाज अधिकार कल्याण पार्टी के उम्मीदवार राकेश कुमार ने भी नामाकंन पत्र भरा।
विज्ञापन

देहरा विस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार विपिन चंद, निर्दलीय उम्मीदवार कुलवंत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैैैं। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जयसिंहपुर विस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार यादवेंद्र गोमा, निर्दलीय उम्मीदवार महेन्द्र कुमार तथा बहुजन समाज पार्टी से केहर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शाहपुर हलके से कांग्रेस से केवल सिंह पठानिया, समाजवादी पार्टी से विपिन कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार रमेश कुमार, देस राज तथा मेजर विजय सिंह मनकोटिया तथा भाजपा से सरवीन चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
धर्मशाला से पवन कुमार ने बसपा, अश्वनी काजल ने बहुजन मुक्त पार्टी, अनूप धीमान ने निर्दलीय, दिग्विजय पुरी ने निर्दलीय, दीपक शर्मा ने निर्दलीय, रमेश चंद ने बीजेपी के कवरिंग प्रत्याशी तथा विकास कुमान ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन भरा।
सुलह विस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगजीवन पाल, बहुजन समाज पार्टी से महेन्द्र सिंह तथा ऑल मानव अधिकार राजनीतिक दल से देश राज शर्मा ने नामांकन पत्र भरा।
बैजनाथ विस क्षेत्र से वीर सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। ज्वाली विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चन्द्र कुमार व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया । रूस्तम सिंह ने सीपीआई तथा मंजना देवी ने बीएसपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किए।
नगरोटा बगवां विस क्षेत्र से जीएस बाली ने कांग्रेस उम्मीदवार तथा रघुवीर बाली ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार अरूण कुमार कूका ने भी नामांकन भरा। निर्दलीय उम्मीदवार अक्षय कुमार, नवनीत महंत, रमेश चंद तथा बसपा से पिंकी देवी, समाजवादी पार्टी से प्रियंका ने नामांकन भरा।
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृपाल परमार, चेतन सिंह ने निर्दलीय तथा अश्वनी कुमार ने समाजवादी पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर तिलक राज तथा सुदेश देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के उम्मीदवार के तौर पर हरनाम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें