फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में ढाई दशक से नहीं बन पाया रोपवे

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में ढाई दशक से रज्जू मार्ग नहीं बन पाया है। पालमपुर में पर्यटन को संवारने के लिए पालमपुर से बंदला तक बनने वाले रज्जू मार्ग का वर्ष 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सांसद शांता कुमार ने न्यूगल कैफे (पालमपुर) के पास शिलान्यास किया था, लेकिन करीब 24 साल बीतने के बाद भी शांता का यह सपना पूरा नहीं हो पाया है। न तो कांग्रेस और न ही भाजपा सरकार इस काम को पूरा कर सकी। इस बीच 1998 और 2007 में भाजपा सरकार बनी, तब भी रोपवे का काम पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, भाजपा सरकार के समय इसकी टेंडर प्रक्रिया चली थी, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय रज्जू मार्गों की घोषणा में इसे भी शामिल किया था, लेकिन इसका काम लटका हुआ है। इस काम को सिरे चढ़ाने के लिए सांसद शांता कुमार ने विस अध्यक्ष एवं पालमपुर के विधायक बृज बिहारी बुटेल को भी पत्र लिखा था। इस मामले को विस अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री से मामला उठाया था। इसके बाद फिर से इस मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन उसके आगे अभी काम नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन

कोट--
केंद्र सरकार को सौंपा जाए प्रोजेेक्ट : शांता
शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर में रज्जू मार्ग बनाने के लिए उन्होंने वर्ष 1992 में इसका शिलान्यास किया था। लेकिन, अभी यह रज्जू मार्ग नहीं बन पाया है। प्रदेश सरकार मामले को केंद्र सरकार को सौंप दें तो इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें