फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चैत्र नवरात्र में 31 विद्वान, 15 सहायक पंडित करेंगे मंत्रोच्चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 19 से 27 मार्च तक चलने वाले चैत्र नवरात्र की तैयारियों को लेकर न्यास सदस्यों की बैठक मंदिर अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में चलने वाले सत चंडी रुद्राभिषेक देवी भागवत, रामायण पाठ, भगवत गीता, चामुंडा बीज मंत्र, गायत्री जाप सहित अन्य अनुष्ठान करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

नवरात्र में आचार्य बालक राम की अगुवाई में 31 विद्वान और 15 सहायक पंडित यज्ञ में मंत्र उच्चारण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से डेढ़ रिजर्व पुलिस बल और 20 अतिरिक्त होमगार्ड के जवान सेवाएं देंगे। मंदिर में 27 सीसीटीवी कैमरे स्थायी रूप से स्थापित किए गए हैं, जो हर आने-जाने वाले पर नजर रखेंगे। वहीं, नवरात्र के दौरान यज्ञशाला में मुख्य यजमान पवन गोस्वामी और सहायक यजमान अविनाश उपाध्याय यज्ञशाला में पूजा-अर्चना करेंगे। इस बार हिमानी चामुंडा में भी पूर्व की भांति पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसमें राकेश धीमान मुख्य यजमान तथा सहायक यजमान मनोज के रूप में पूजा-अर्चना करेंगे।
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में अष्टमी की रात को शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया जाएगा। अष्टमी की रात्रि को मां का नशीत पूजन कर मध्य रात्रि मां चामुंडा जी को 108 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग मंदिर प्रशासन की ओर से अर्पित किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के अतिरिक्त न्यास सदस्य पवन गोस्वामी, ममनीत सूद, राकेश धीमान, मनोज, प्रेम राणा, अविनाश उपाध्याय, प्रताप रियाड़, दिनेश, सुनील, मदन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें