ज्वालामुखी पुलिस ने अधे दी हट्टी में नाके के दौरान दबोचा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी पुलिस ने नादौन हाईवे स्थित अधे दी हट्टी में नाके के दौरान एक युवक से 302 ग्राम चरस बरामद की है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सचिन निवासी गांव परगी डाकघर समेला के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि चरस कहां से खरीदी गई थी और आगे वह इसे किसे बचने वाला था।
बताया जा रहा है कि पुलिस की ओर से आरोपी को इससे पहले भी पुलिस ने टिहरी रोड़ में नाके के दौरान 357 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान चरस को टिफिन बॉक्स में छुपाया था। बीते वर्ष दिसंबर माह के अंत में जब पुलिस ने आरोपी को चरस सहित पकड़ा था, उस दौरान वह हिमाचल प्रदेश सरकार लिखी हुई गाड़ी में पकड़ा गया था। इस बीच पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी ज्वालामुखी अस्पताल में ही चतुर्थ श्रेणी पद पर सेवाएं दे रहा था।
उधर, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी जिला पुलिस देहरा का नशे के विरुद्ध छेड़ा अभियान क्षेत्र में जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों की सूचना तुरंत नजदीकी स्टेशन में दें।