रैत स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक केवल सिंह पठानिया। -स्रोत : कांग्रेस
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से सल्ली-भलेड कूहल का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। यह परियोजना पूरी होने पर लगभग 300 किसान परिवारों की 115 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान करेगी।
रैत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि 1.36 करोड़ रुपये की लागत से बन रही नई पुहाडा कूहल का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जाइका परियोजना के तहत तीन नई कूहलों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष शाहपुर में लगाए गए 16 डेमोंस्ट्रेशन प्लॉट्स के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इस वर्ष भी उतने ही प्लॉट्स लगाए जा रहे हैं। जनसुनवाई में विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।