फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महाकालेश्वर में 30 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 14 Apr 2025 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कालेश्वर में बैशाखी पर व्यास में स्नानकरने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कालीनाथ मंदिर परिसर में लाइनों में लगकर श्रद्धालुओें ने किए अर्धशिवलिंग के दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)। बैसाखी पर रविवार को कालेश्वर में आयोजित राज्यस्तरीय मेले में लगभग 30 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर पंचतीर्थी और ब्यास नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने श्री कालीनाथ मंदिर परिसर में लाइनों में खड़े होकर अर्धशिवलिंग के दर्शन किए। इस अवसर पर परागपुर तहसील की ओर से पहली बार तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है, इसे लेकर भक्तों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

मेले के सुचारु संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पार्किंग सुविधा के साथ मंदिर महंत स्वामी विश्वानंद की ओर से लंगर का आयोजन भी किया गया था। मेला अधिकारी एवं तहसीलदार परागपुर चिराग शर्मा कालेश्वर में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। वहीं, परागपुर और रक्कड़ तहसील के सभी गांवों के राजस्व अधिकारियों और स्टाफ को मेले के प्रबंधन के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया था। प्रशासन के इन प्रयासों ने मेले को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह तीन दिवसीय आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और एकता को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उत्साह ने कालेश्वर को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें