पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सब सेंटर पंचरुखी में क्रिकेट ट्रायल्स लिए गए। इसमें करीब 30 छात्रों ने भाग लिया। यह ट्रायल कोच आयुष धीमान, तनु बाला और फिरोज की देखरेख में आयोजित किए गए। कोचों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया और बेहतर करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी दिया। ट्रायल्स का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। आयोजन के सफल संचालन पर प्रतिभागियों और अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया। संवाद