फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली विधानसभा में 2933 नए मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश में 1 जून को चुनाव होंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र जवाली से पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ बसों में बैठकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुईं। सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र जवाली में 119 पोलिंग बूथ हैं और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में एक-एक महिला पोलिंग बूथ बनाया गया है। इसमें महिला कर्मी ही ड्यूटी देंगी। पोलिंग बूथ पलौहड़ा में एक अपंग पोलिंग बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर पोलिंग बूथ पर एक पीआरपी, एक एपीआरओ, एक पोलिंग ऑफिसर तथा पुलिस कर्मी तैनात होंगे। 21 पोलिंग बूथ क्रिटिकल हैं। इनमें सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों के अलावा आईटीबीपी जवान भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार जवाली में 102952 मतदाता हैं जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 51916 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 51036 है। गत चुनाव की तुलना में इस बार 2933 नए मतदाता अपने मत का पहली बार प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें