फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में पकड़ीं शराब और बीयर की 29 पेटियां

Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर की पुलिस ने चढ़ियार रोड पर एक व्यक्ति से देसी व अंग्रेजी शराब और बीयर की 29 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा किया गया है। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस थाना प्रभारी इंद्र सिंह के नेतृत्व में चढ़ियार रोड़ के पास सोमवार को पुलिस गश्त कर रही थी। इस बीच एक गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसे चालक मनोज कुमार निवासी पंचरुखी चला रहा था।
विज्ञापन


गाड़ी में पुलिस ने 19 पेटियां देसी शराब, आठ पेटियां अंग्रेजी शराब और दो पेटियां बीयर की बरामद कीं। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एवं कराधान नियमों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें