फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बलोह में 280 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Mon, 03 Aug 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। हिमाचल डायबिटीज स्ट्रोक सोसायटी के सहयोग से भारद्वाज मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल, अरला द्वारा रविवार को बलोह पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सोसायटी की अध्यक्ष राधिका शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ। शिविर में ग्रामीणों के लिए निशुल्क मधुमेह परीक्षण, बीपी, शुगर और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही, चिकित्सकों के परामर्श के बाद जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें