फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कल शिमला में सम्मानित होंगे जिले के 28 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शिमला के पीटरहॉफ में 31 अक्तूबर को राज्यस्तरीय नकद पुरस्कार समारोह आयोजित होगा। समारोह में कांगड़ा जिले के 28 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय और मान्यताप्राप्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार मिलेगा। इन खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़, मुक्केबाजी और भारोत्तोलन सहित कई स्पर्धाओं में पदक जीते हैं।
-
सम्मानित होने वाले खिलाड़ी
वॉलीबॉल में तन्वी देवी, टेबल टेनिस में नमन भटनागर, भारोत्तोलन में सुवंश ठाकुर, एथलेटिक्स में अंकेश चौधरी, जूडो में रुचिका, पैरा एथलेटिक्स में अवनिल कुमार, भारोत्तोलन में राधिका कटोच, एथलेटिक्स में प्रिया ठाकुर, भारोत्तोलन में प्रिया भारती, वुशु में दिव्या राणा, मुक्केबाजी में वंशिका गोस्वामी, ताइक्वांडो में रिषभ मनकोटिया, एथलेटिक्स में कनीजो, मुक्केबाजी में आकाश मेहरा, पावरलिफ्टिंग में रजत कपूर, एथलेटिक्स में अंकेश चौधरी और पलक धीमान, हैंडबॉल में रिचुलदीप, कबड्डी में महिमा, मुक्केबाजी में सृजन शर्मा और अभिनय चौहान, नेटबॉल में शिखा खोलिया, कुश्ती में पारस शर्मा तथा कबड्डी में पुष्पा, ज्योति, भावना देवी और अंशुल को सम्मानित किया जाएगा। एथलेटिक्स में प्रिया ठाकुर का नाम भी सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें