फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 27503 लोगों को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में मंगलवार को 18 से 44 आयुवर्ग के 27503 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है, जो कांगड़ा जिला में एक दिन के लिए निर्धारित लक्ष्य से पांच हजार ज्यादा है। सोमवार को कांगड़ा जिला में इस वर्ग के 24,050 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। दो दिनों में ही कांगड़ा जिला में 18 से 44 आयुवर्ग के 51,553 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा जिला में टीकाकरण के लिए 175 केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने टीकाकरण अभियान में तेजी लाई है। बुधवार को भी 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए जिला में 175 के करीब कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें