फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई खुंडियां में 24 छात्राओं का चयन

Wed, 29 Jul 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खुंडियां में मंगलवार को निजी कंपनी की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें 32 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से 24 का अंतिम रूप से चयन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य कविंद्र पटियाल ने बताया कि साक्षात्कार में स्विंग टेक्नोलॉजी, एम्ब्रायडरी, ड्रेस मेकिंग और फैशन डिजाइनिंग व्यवसायों की उत्तीर्ण एवं वर्ष 2026 की परीक्षा दे चुकी छात्राओं ने हिस्सा लिया। कंपनी के अधिकारियों ने लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राओं को 17,781 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ सब्सिडी युक्त भोजन, कंपनी की वर्दी, आकस्मिक एवं अर्जित अवकाश, कंपनी के नियमानुसार मातृत्व अवकाश तथा चिकित्सा सुविधा सहित अन्य लाभ भी मिलेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रतिष्ठित कंपनियां संस्थान में आकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें