फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीजापुर में ट्रांसजेंडरों को दिए जाएंगे 2100 रुपये

Wed, 29 Jul 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल की बीजापुर पंचायत में ग्रामसभा की बैठक आयोजित हुई। पंचायत प्रधान राकेश चंद कटोच की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ट्रांसजेंडरों की ओर से ली जाने वाली बधाई राशि की दरें तय की गईं। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि अब से पंचायत क्षेत्र में विवाह समारोह के अवसर पर ट्रांसजेंडरों को 2100 रुपये और बच्चे के जन्म पर 1100 रुपये की बधाई राशि दी जाएगी। पंचायत प्रधान ने बताया कि स्थानीय लोग बधाई राशि को लेकर एक निश्चित सीमा तय करने की लगातार मांग कर रहे थे। इसके बाद ग्रामसभा में चर्चा करके यह सीमा तय की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें