डमटाल (कांगड़ा)। उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत मंगलवार देर रात वन परिक्षेत्र भदरोया में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बलीर के पास नारायण तयाला में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से खैर की लकड़ी काट रहे दो व्यक्ति टीम को देखकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। वन विभाग ने तत्काल डमटाल पुलिस थाने को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से 23 खैर के मोछे (लकड़ी के टुकड़े) और दो बाइकें बरामद कीं हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस अवैध कटान में सात लोग शामिल थे। वन विभाग के एसीएफ विशाल ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए डमटाल थाने लाया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। संवाद