फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीएलएड की तीसरे चरण की काउंसलिंग में पहुंचे 23 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में डीएलएड की तीसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की गई। 746 रिक्त सीटों को भरने के लिए बुलाई गई इस काउंसलिंग प्रक्रिया में महज 23 अभ्यर्थी ही पहुंचे। काउंसलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों की ओर से उपलब्ध सीटों के लिए विकल्प दिए गए। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय में आयोजित प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और प्रवेश से संबंधित औपचारिकताएं पूरी की गईं। डीएलएड में प्रवेश के लिए पहले और दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई थीं। इन्हीं सीटों को भरने के लिए बोर्ड ने तीसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित की। सरकारी डाइट संस्थानों के साथ-साथ निजी डाइट संस्थानों में भी कई सीटें अभी रिक्त हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें