फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: क्रेच कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 22 पद

Sat, 20 Jun 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना रैत की ओर से उपमंडल शाहपुर और कांगड़ा क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी एवं क्रेच (पालना) केंद्रों में क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका के कुल 22 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत निर्मला चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और क्रेच सहायिका पद के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
निर्मला चौहान ने बताया कि विभिन्न पंचायतों और केंद्रों में एक-एक क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित कुल 22 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 10 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत में जमा कर सकती हैं। साक्षात्कार 21 जुलाई को कांगड़ा उपमंडल और 22 जुलाई को शाहपुर उपमंडल के अभ्यर्थियों के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें