फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहेत में बाइक-कार की टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनहेत में बाइक-कार की टक्कर, पांच घायल
विज्ञापन

बाइक सवार तीन गंभीर घायल, दो टांडा रेफर
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल की नजदीकी पंचायत सुनहेत में नेशनल हाईवे 503 पर स्कूल के समीप बुलेट बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक और कार में बैठे दो लोग घायल हो गए हैं। बाइक सवार तीनों युवक राहुल, साहिल और हर्ष कमल निवासी गुरनवाड़ गंभीर रूप से घायल हैं। दो को गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जबकि कार में सवार मीनू और रोबिन मामगली तौर पर घायल हैं। घायलों का इलाज देहरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि देहरा बाजार में सीवरेज के काम के चलते अस्पताल का मार्ग संकरा हो गया है। इस कारण घायलों को अस्पताल में पहुंचाने में मुश्किल हुई। कार सवार शाहपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें