अमित बने बार एसोसिएशन देहरा के प्रधान
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बार एसोसिएशन देहरा के चुनाव देहरा एडवोकेट चैंबर में हुए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता बीके दीक्षित और अधिवक्ता अमित राणा के बीच मुकाबला हुआ। अमित राणा को 59 वोट पड़े, जबकि बीके दीक्षित को 39 वोट मिले। अमित राणा 20 वोट से विजयी रहे। उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता राजिंदर राणा भी पूर्व में बार एसोसिएशन देहरा के अध्यक्ष और नगर पंचायत देहरा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।