फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अधिकारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद नगर निगम धर्मशाला और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। धर्मशाला शहर में साल 2010 से नियुक्त टीसीपी और नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों के नामों की सूची बनाने की कवायद शुरू हो गई है। हाईकोर्ट ने उनकी सूची भी तलब की है। इसके बाद आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट अमल में लाएगा।
विज्ञापन

टीसीपी में किस अधिकारी और कर्मचारी के कार्यकाल में धर्मशाला शहर के कोर एरिया को मिक्स लैंड यूज एरिया में तबदील किया गया, इसका भी खुलासा होगा। टीसीपी को कोर एरिया का ब्योरा दो सप्ताह के बाद कोर्ट में शपथ पत्र पर देना होगा। इससे साफ जाहिर है कि जिन-जिन अधिकारी और कर्मचारी के संरक्षण में कोर एरिया को मिक्स लैंड यूज में बदला गया, उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

कई अधिकारी और कर्मचारी हो चुके हैं सेवानिवत्त
हाईकोर्ट ने नगर निगम धर्मशाला और टीसीपी विभाग से धर्मशाला शहर में रहे जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्योरा मांगा है। उसमें से कई अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। ऐसे में अब इतने साल बीत जाने के कारण उन अधिकारियों और कर्मचारियों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


कोट्स
टीसीपी की नगर योजनाकार कांगड़ा आशा मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार 2010 से नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। जल्द ही पूरी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।
नगर निगम धर्मशाला की कार्यवाहक आयुक्त राखिल काहलों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार पिछले आठ साल में एमसी में रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें