फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कूका ने कन्या स्कूल में की योग क्रियाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कूका ने की योग क्रियाएं
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक अरुण कुमार कूका ने कन्या विद्यालय में आयोजित योग शिविर में शिरकत कर योग क्रियाएं कीं। पतंजलि योग पीठ से स्थानीय योग संचालिका नीलम गुप्ता ने शिक्षक वर्ग और छात्राओं को योग क्रियाओं की जानकारी दी। उधर, रेनबो स्कूल में पतंजलि योग शिक्षिका हिमांद्री सोनी की अगुवाई में आयोजित योग शिविर में विधायक कूका, नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप, जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास चौधरी, मंडल भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चौधरी, पवन कुमार, बीएल खट्टा और बच्चों सहित अध्यापक मौजूद रहे। सेराथाना, सुन्ही, समलोटी, धलूं, बड़ोह, रौंखर, हटवास, पठियार, छात्र विद्यालय नगरोटा, उपरली कोठी और मस्सल आदि स्कूलों में बच्चों ने योग क्रियाएं कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें