अवैरी में स्लेटपोश मकान पर गिरा पेड़
बैजनाथ (कांगड़ा)। विकास खंड बैजनाथ की अवैरी पंचायत में तेज आंधी से एक स्लेटपोश मकान पर पेड़ गिर गया। इससे मकान का काफी हिस्सा टूट गया। पंचायत प्रधान कुशल कुमार ने बताया कि पंचायत निवासी कमला देवी के स्लेटपोश मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि महिला का पति नहीं है और कमाई का कोई भी साधन नहीं है। महिला को आईआरडीपी में शामिल किया है। पंचायत प्रधान ने पीड़ित महिला को मुआवजा देने की मांग की है।