फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग के कहर से पट्टा जाटियां में दो मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा जाटियां में दो मकान राख, एक को नुकसान
विज्ञापन

लाखों की संपत्ति जल कर हुई खाक, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। तहसील फतेहपुर के अधीन पड़ती पंचायत पट्टा जाटियां में बुधवार को दोपहर के समय अचानक आग लग जाने से तीन स्लेटपोश मकान आग की जद में आ गए। गनीमत यह रही कि मकान के अंदर से लोग तुरंत समय रहते बाहर निकल आए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पर काबू पाते-पाते दो मकान तो पूरी तरह आग की भेंट चढ़ गए, जबकि तीसरे मकान के कुछ हिस्से को ही आग से नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद के आदेशों पर नायब तहसीलदार फतेहपुर प्रेम शर्मा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित कर आगामी कार्रवाई शुरू की। वहीं, जवाली से दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। नायब तहसीलदार फतेहपुर प्रेम शर्मा ने बताया कि दो मकान पूरी तरह से जल गए हैं, जबकि एक मकान के कुछ हिस्से को जलने से बचा लिया गया। पीड़ित मकान मालिक रणिया राम का करीब सात लाख का नुकसान आंका गया है, जिसे फोरी राहत के तौर पर सात हजार, जबकि कांता देवी का तीन लाख, जिसे तीन हजार फोरी राहत दी गई। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें