फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर छिंज मेला में धूम मचाएंगे गायक सागर भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर छिंज में धूम मचाएंगे सागर भाटिया
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर छिंज मेले में इस बार बॉलीवुड गायक सागर भाटिया धूम मचाएंगे। साथ ही छिंज मेला कमेटी ने इस बार 71 हजार रुपये छोटी और बड़ी माली के विजेता पहलवानों को देने का फैसला लिया। मेला 28 से 31 मार्च तक चलेगा। कुश्ती के फाइनल मुकाबले 31 को होंगे, जबकि 29 को स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें सागर भाटिया के साथ जम्मू-कश्मीर के जाने माने बांसुरी वादक मयंक रैना भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कैरी पंचायत घर में पूर्व एसडीएम ज्ञान चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शाहपुर कैरी छिंज मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई तथा विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष लंबरदार अभिषेक ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ 28 को होगा। 29 को स्टार नाइट का आयोजन होगा, जबकि 30 को छोटी छिंज और 31 मार्च को बड़ी छिंज का आयोजन होगा। 31 मार्च को पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें