फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाच्छ में बेकार भूमि पर बनेगा इंटर स्टेट बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसू र(कांगड़ा)। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने जसूर के जाच्छ स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पठानिया ने कहा कि जाच्छ स्थित वर्कशॉप में 83 कनाल भूमि बेकार पड़ी हुई है। हाईवे टूरिज्म की तर्ज पर इस जगह का व्यावसायीकरण किया जाएगा। इसके तहत यहां इंटर स्टेट बस स्टैंड, कैफे, दुकानें, टैक्सी स्टैंड आदि बनाए जाएंगे। कॉर्पोरेशन के लिए कामर्शियल इनकम पैदा करने के स्रोत भी पैदा किए जाएंगे। अगर कार्पोरेशन प्रदेश में अपनी एनएच के साथ लगती जगहों पर व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दे तो यह घाटे की जगह सरकार का कमाऊ पूत भी बन सकती है।
विज्ञापन

इनकम एंप्लाइज पैदा कर सकता है तो काफी हद तक यह सरकार के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। इस दौरान विधायक ने एचआरटीसी वर्कशॉप के अंदर पूरी जगह का निरीक्षण किया और वर्कशॉप के डिपो मैनेजर सुभाष हरनोत्रा से वर्कशॉप में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। जाच्छ वर्कशॉप में छह डिपो धर्मशाला चंबा पठानकोट बैजनाथ पालमपुर नगरोटा आदि के लिए गाड़ियों की रिपेयर ओर इन डिपुओं को कलपुर्जे भी यहां से भेजे जाते हैं। इसके अलावा यहां पर टायर प्लांट भी स्थित है। इस मौके पर परिवहन विभाग के पीस मील कर्मचारियों ने विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखीं। परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के अन्य कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों को भी उनके साथ देने की वकालत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें