फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में नौकरी को होंगे इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी जेएस राणा ने बताया कि 28 दिसंबर को 59 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मैसर्स लिगेसी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पिंजौर नालागढ़ हाईवे और सूरज माजरा बद्दी जिला सोलन के लिए सुबह 10 बजे से रोजगार कार्यालय धर्मशाला में साक्षात्कार लेगी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 25 पद वर्कमैन के भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षिणक योग्यता 8वीं पास या इससे अधिक होनी चाहिए। आयु 18 से 30 वर्ष और वेतनमान 6300 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 20 पद प्रोडक्शन सुपरवाइजर के भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी, बीए और एमए, आयु 22 से 30 वर्ष और वेतनमान 9200 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 10 पद प्रोडक्शन केमिस्ट के भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी तथा एमएससी (रसायन विज्ञान) आयु 22 से 30 वर्ष और वेतनमान 9200 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 4 पद स्टोर सहायक के भरे जाएंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता बीकॉम, बीए और एमए, आयु 18 से 30 वर्ष तथा वेतनमान 9200 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। महिला उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र नहीं होंगी। युवा रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें