फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 को शाहपुर आईटीआई में परिसर साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में 12 दिसंबर को एक निजी कंपनी परिसर साक्षात्कार का आयोजन करेगी। परिसर साक्षात्कार में कंपनी 50 प्रशिक्षित युवाओं को चयनित करेगी। साक्षात्कार में 18 से 30 वर्ष के बीच के युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने फिटर, एमएमवी, मैकेनिक ट्रैक्टर, डीजल मैकेनिक और अन्य आटोमोबाइल व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी पहले साल 8500 रुपये और दूसरे साल 9000 रुपये मासिक सैलरी देगी। इसके अलावा सभी सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार मिलती रहेंगी। परिसर साक्षात्कार के लिए पात्र युवाओं को अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें