फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफाल्टरों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। बिजली बोर्ड धर्मशाला उपमंडल-2 के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल न भरना महंगा पड़ सकता है। बिजली बोर्ड ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया है। निर्धारित अवधि में बिल न भरने पर ऐसे उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। विद्युत उपमंडल नंबर दो धर्मशाला के सहायक अभियंता विशाल पत्रवाल ने बताया कि उपमंडल नंबर दो के तहत आने वाले सकोह, चैतड़ू, बगली, कोहाला, मंदल और दाड़ी इलाकों में सैकड़ों घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पिछले कुछ माह से बिजली बिल अदा नहीं किए गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने अब 30 नवंबर तक का समय दिया है, जिसके बाद बिना किसी नोटिस बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें