कांगड़ा। वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद शांता कुमार ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जलाड़ी में प्रचार करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में सराय निर्माण के लिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपये दिए थे और एक निजी कंपनी ने दो करोड़ रुपये का प्रावधान करवाया था, लेकिन आज दिन तक टांडा में न तो सराय बन सकी और न ही उन पैसों का कोई हिसाब दिया गया। शांता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से टांडा में रोगियों के साथ आने वाले तीमारदार कड़ी सर्दी में बाहर रातें काटने को मजबूर हैं। इस दौरान बीडीसी सदस्य गायत्री देवी, जलाड़ी पंचायत प्रधान रंजना देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश बराड़, उपाध्यक्ष चौधरी देवी लाल, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम चौधरी, कुलदीप चौधरी, राजे स्याल, रतन जगदंबा, राय सिंह, राकेश मेहरा, रजनीश अवस्थी, बबलेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक खैरा और अमितेश शाह मौजूद रहे।