फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों में आईटी प्रहरी तैनात करेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा बैजनाथ मंडल आईटी प्रकोष्ठ की बैठक संयोजक प्रदीप चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला आईटी प्रकोष्ठ संयोजक मनोज रत्न एवं भाजपा बैजनाथ मंडल अध्यक्ष कर्ण जंवाल उपस्थित रहे। बैठक में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की निंदा कर मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद आईटी सेल को बूथ स्तर पर सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। मनोज रत्न ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार प्रदेश में आईटी सेल का एक सदस्य प्रत्येक बूथ पर सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सक्रियता से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बैजनाथ मंडल के सभी 105 मतदान केंद्रों पर एक सप्ताह के भीतर आईटी प्रहरियों की नियुक्ति होगी। आईटी प्रहरी सोशल मीडिया के जरिये पार्टी की सूचनाओं और गतिविधियों को कार्यकर्ताओं तथा जनता तक पहुंचाएंगे। बैठक में पंकज मैहरा, विशाल , रनवीर, राजेश, देव ,सुरेश , हिमांशु ,अमित, अनुज ,अतुल , मुनीश, अशु और सुधीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें