फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने छोटा भंगाल में आलू की बिजाई में करवाई देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा भंगाल में आलू की बिजाई में 20 दिन की देरी
विज्ञापन

मौसम ने करवाई देरी, फसल पर पड़ेगा असर
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्थान (कांगड़ा)। मौसम के बदले मिजाज ने जिला कांगड़ा की दुर्गम घाटी छोटा भंगाल और चौहार घाटी में आलू की बिजाई में देरी करवा दी है। घाटी में करीब 20 दिन देरी के बाद आलू की बिजाई शुरू हो पाई है। इससे निकट भविष्य में आलू की फसल पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

घाटी के किसान चमेल, राम सिंह, अशोक, कृष्ण, तारा चंद, मान सिंह और मंगत राम ने बताया कि इस बार आलू बिजाई देरी से हो रही है। इसका कारण पिछले दिनों लगातार हुई भारी बारिश है। घाटी में पहले बर्फबारी और बाद में बारिश के कारण आलू की बिजाई शुरू नहीं हो पा रही थी। घाटी से 60 से 70 हजार क्विंटल आलू हर साल जुलाई से दिसंबर तक विभिन्न मंडियों में जाता है। वहीं घाटी के कई किसान ऐसे हैं, जिनका पूरा साल का गुजारा आलू की खेती से ही चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें