फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढलियारा कालेज में नवाजे गए मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ढलियारा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. मधु शर्मा ने शिरकत की। समारोह का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद छात्रा प्रियंका के लोकगीत को सबने खूब सराहा।
विज्ञापन

प्रो. सुलतान जसवाल ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इनमें तुषार कौंडल, नितिका, शिल्पा देवी, मंजू शर्मा, कार्तिक ठाकुर, स्नेहा देवी, अंबिका ठाकुर, मनीष कुमारी, छवि चौहान, मनीषा ठाकुर, मनीषा शर्मा, आशा देवी, शिल्पा देवी, दीपिका रानी, नीतेश ठाकुर, रजनीश, अभिषेक, हरदीप चौहान, साक्षी, काजल, सुमित, रोहित, अजेता शर्मा, राहुल, परवीन, अक्षय ठाकुर, कनिका, कोमल, कल्पना, लक्ष्मी, मीनाक्षी, प्रिया, याशनव, रितिका पठानिया, रोबिन सिंह राणा, विशाल मेहता, सूरज शर्मा, अंकुश, साहिल, मोहित जसवाल, रमन, निखिल, अनिकेत राणा, प्रिंस ठाकुर, रमन कुमार, मोहित पठानिया, सुनील ठाकुर, नरेंद्र, मोहित, अभी मेहता, सुमित सिंह, सुशांत राणा, बादल राणा, शिवांश, रक्षित, साहिल, हनीष ठाकुर, रोबिन, आयुष शर्मा, मोहित गर्ग, आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा छात्रा मीनाक्षी को इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना के तहत 31 सौ रुपये प्रति माह के तहत राशि सौंपी गई। साथ ही आंकांक्षा शर्मा और बिंदिया को सतलुज जल विद्युत निगम छात्रवृत्ति के तौर पर तीन साल के लिए दो हजार प्रति माह प्रदान किए गए। समारोह में मंच संचालन प्रो. कर्ण पठानिया ने किया। इस मौके पर प्रो. गुलशन धीमान, कर्ण सिंह पठानिया, सुरेश कुमार, बलवीत सिंह, मुकेश कुमार, राज मनकोटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें