फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग के 350 कर्मचारियों को नहीं मिला चुनाव करवाने का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन विभाग के 350 कर्मचारियों को
विज्ञापन

नहीं मिला चुनाव करवाने का मानदेय
2003 के विस चुनाव के बाद अभी तक नहीं हुआ भुगतान
हर कर्मचारी को मिलती है एक माह की अतिरिक्त बेसिक पे
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। निर्वाचन विभाग अराजपत्रित कर्मचारी संगठन ने मांगों को पूरा न करने के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। संगठन ने मुख्य चुनाव अधिकारी डीके रत्न के आश्वासन के बाद आंदोलन 11 जनवरी तक न करने का फैसला लिया है। अगर एक सप्ताह में कुछ नहीं हुआ, तो संगठन निर्वाचन कार्यालयों में काले बिल्ले लेकर रोष व्यक्त करेगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 से लेकर अभी तक चार बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सूबे के 350 कर्मचारियों को चुनाव करवाने का मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारी को विस चुनाव करवाने पर एक महीने की बेसिक पे अतिरिक्त में देने का प्रावधान है, जो निर्वाचन विभाग ने अभी तक नहीं दी है। इसके अलावा संगठन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हर जिला में अधीक्षक के पद भरने, जिला स्तर पर सीनियर सहायक के एक-एक, दो-दो क्लर्क और उपमंडल स्तर पर एक-एक पद भरने की मांग रखी है। जिसमें सात अधीक्षक, आठ वरिष्ठ सहायक और 12 दफ्तरी के पद जल्द भरने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें