फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ शिव मंदिर में कैमरों की जवाबदेही तय

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के बाद सीसीटीवी के
विज्ञापन

मेन स्विच को लगाया ताला
कर्मचारी को सौंपी कैमरों के संचालन की जिम्मेवारी
बैजनाथ शिव मंदिर में कैमरों की जवाबदेही तय
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में धार्मिक आयोजन में सुनियोजित तरीके से चोरी हुए मोबाइल और नकदी मामले के बाद मंदिर न्यास सतर्क हो गया है। अब मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का संचालन मंदिर न्यास का अधिकृत प्रतिनिधि करेगा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर के अंदर कैमरों के संचालन के लिए खुले में लगाए गए बिजली के बोर्ड को अब ताले में कैद कर दिया गया है। इस बक्से की चाबी अधिकृत प्रतिनिधि के पास रहेगी। कैमरों के बंद होने पर उसकी जवाबदेही रहेगी। अब ताले को तोड़कर ही कैमरों को बंद किया जा सकेगा। पूर्व में इन कैमरों के संचालन की व्यवस्था सही नहीं थी और खुले में एक बोर्ड पर कनेक्शन देकर इनको संचालित किया गया था। इस स्थिति में कोई भी व्यक्ति आसानी से इनको बंद कर सकता था। वहीं माह में दो बार मंदिर न्यास के ट्रस्टी इन कैमरों के संचालन की जांच और रिकॉर्डिंग की जांच करेंगे। मंदिर परिसर और मंदिर कार्यालय में नौ सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। धार्मिक आयोजन के दौरान चोरी की घटना के समय यह बंद रहे हैं। मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि कैमरों के संचालन के लिए न्यास के कर्मचारी को जिम्मेवार बनाया गया है। भविष्य में कैमरों के बंद होने की स्थिति में उक्त कर्मचारी की जवाबदेही रहेगी। जल्द ही मंदिर न्यास की बैठक का आयोजन करवाकर न्यास के अधिकारियों के सहयोग से समस्याओं का हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें