कांगड़ा। जिला वाल्मिकी सभा का शपथ समारोह सभापति बुधनाथ की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान बाल्मिकी सभा का गठन किया गया। प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नप अध्यक्ष अशोक शर्मा विशेष अतिथी के रुप में मौजूद रहे। कार्यकारिणी में सतपाल को उपसभापति, सुदेश सहोत्रा अध्यक्ष, दीपक लहोरवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिंद्र पाल महासचिव, राजेश सहोत्रा संयुक्त सचिव, राजिंद्र कुमार संगठन सचिव, चरनजीत लाल, अतुल सभ्रवाल, राजिंद्र कुमार, तरसेम संधू, श्याम लाल, वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय को कोषाध्यक्ष बनाने के साथ कमल कुमार, अनिल कुमार, यक्ष सिदू, राजिंद्र मुन्ना व सुदेश काका को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके आलाव रतन मल्होत्रा को जिला मुख्य प्रभारी बनाया गया है। जबकि किरन सहोंत्रा अतिरिक्त प्रभारी, युवा संगठन प्रधान बनी गिल, उपाध्यक्ष विकास गिल, सचिव रमन कुमार और सभापति परमजीत पम्मी बनाए गए हैं। जबकि महिला जिला संगठन में पूनम बाली प्रधान, शैली देवी वरिष्ठ उपप्रधान, सुनीता भाटिया सचिव तथा वीना देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।