मुख्यमंत्री ने पालमपुर में किए
करोड़ों के शिलान्यास-उद्घाटन
बरूल कूहल को नाबार्ड के तहत डालने की घोषणा, तीन पुल जनता को समर्पित किए
महिला मोर्चा अध्यक्ष और जिला भाजपा अध्यक्ष की मांगों को दी मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर में शुक्रवार को करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने 25.8 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली घुग्घर में बिंदनाला पेयजल योजना का शिलान्यास किया। वहीं क्षेत्र की पेयजल योजनाओं तथा सिंचाई योजनाओं को पेयजल योजना और बरूल कूहल को नाबार्ड के तहत डालने की घोषणा की, जबकि चचियां में चौक का नाम शहीद संजय शर्मा के नाम पर रखने की बात कही। सीएम ने पालमपुर में मोल खड्ड पर 4.47 करोड़ रुपये की लागत से बने नगरी में उंधुरु नाला पर 4. 94 की लागत और बरथरी में 3.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डबल लेन पुलों का भी लोकार्पण किया। पालमपुर के चचियां में सीएम जयराम की हुई जनसभा में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी और जिला भाजपा अध्यक्ष पालमपुर विनय शर्मा ने पालमपुर की मांगों को रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
आशीष बुटेल ने घुग्घर में किया सीएम का स्वागत
पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने घुग्घर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। आशीष बुटेल नगरी में होने वाले दो पुलों के लोकार्पण पर भी साथ रहे।