फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी मंदिर की सीढ़ियों पर श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालाजी मंदिर की सीढ़ियों पर श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन

पंचकूला से परिवार सहित मां के दर्शन करने आया था परिवार
सीढ़ियां उतरते वक्त आया हार्ट अटैक
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में पंचकूला से आए श्रद्धालु की मंदिर की सीढ़ियां उतरते समय हृदयगति रुकने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोपहर बाद पंचकूला से एक परिवार ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए आया था । दर्शनों के बाद जब श्रद्धालु मुख्य मंदिर की सीढ़ियां उतर रहे थे तब प्रदीप जैन (55) पंचकूला निवासी को अचानक सीने में तेज दर्द उठा और वह सीढ़ियों पर गिर गया। इस दौरान श्रद्धालु को स्थानीय प्रशासन और लोगों ने ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने दिल का दौरा पड़ने की बात कही। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर उक्त व्यक्ति का शव टांडा अस्पताल कांगड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें