फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा अस्पताल में जरूरतमंदों को भी मिलेंगी मुफ्त दवाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों को भी मिलेंगी मुफ्त दवाइयां
विज्ञापन

देहरा आयुर्वेदिक अस्पताल में खर्च होंगे पांच लाख
रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने की। बैठक में रोगी कल्याण समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2018-19 के लिए अनुमानित बजट भी पेश किया गया। बैठक में डॉ. बृजनंदन शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल में गैर सरकारी सहायता प्राप्त समिति है और इस अस्पताल में वर्ष 2017-18 में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर तीन लाख 75 हजार रुपये खर्च किए गए, जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए पांच लाख रुपये के प्रावधान का प्रस्ताव रखा गया, जिसे समिति ने पास कर दिया। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष बल दिया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अस्पताल में बीपीएल परिवारों के अलावा जरूरतमंद परिवारों को भी अस्पताल में मुफ्त दवाइयां मुहैया करवाई जाएंगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में वर्ष 2017-18 में 24 हजार 154 ओपीडी और 2 हजार 115 आईपीडी रही। इस के अलावा 145 मरीजों को पंचकर्मा भी दिया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में किराए पर दवाइयों की दुकान खोलने से एक ओर जहां अस्पताल की आय में इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर मरीजों को भी सारी दवाइयां उचित मूल्य पर परिसर में ही मिल जाती हैं। इस अवसर पर डॉ. रश्मि अग्निहोत्री, डॉ. सोनिका शर्मा, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. दिनेश, जिला परिषद सदस्य रूमा कौंडल, सहायक अभियंता एएस राणा, सुषमा कुमारी, पंचायत ऑफिसर ओमपाल, नरेश शर्मा, डॉ अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें