.....
हरनोटा दंगल में सुख बने मल्ल सम्राट
छोटी माली में रिंकू पहलवान ने अंकू को लगाई पटखनी
मेला कमेटी ने विजेता, उपविजेताओं को किया सम्मानित
.....
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)।
लखदाता पीर बाबा हरनोटा में वार्षिक छिंज मेले का आयोजन किया। इसमें भाजयुमो प्रदेश सचिव पंकज हैप्पी ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। छिंज में हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब एवं राजस्थान के नामी गिरामी पहलवानों ने शिरकत की। छोटी माली अंकू पहलवान हाड़ा और रिंकू पहलवान होशियारपुर के बीच हुई। कड़ी मशक्कत के बाद अंकू पहलवान को पटखनी देकर छोटी माली पर रिंकू पहलवान ने कब्जा जमा लिया। बड़ी माली सन्नी पहलवान कमाही देवी और सुख पहलवान बब्बेहाली के बीच में हुआ। इसमें सुख पहलवान ने बाजी मारी। दंगल कमेटी ने विजेता, उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर रमेश पठानिया, सुखदेव शास्त्री, जगदीश गुलेरिया, हरि राम, मोहिंद्र मिन्हास, बिशंभर, अशोक कुमार, करतार गुलेरिया, जगतार चौधरी, प्रीतम चौधरी, मुरफीक, चमन, करतार मेहता, नवीन, अनिल चौधरी, रविंद्र सिंह, सुभाष, सुशील, गुरुबख्श, रणवीर गुलेरिया, सुशील दीपक, पंकज, गुरमीत, संजय, अरविंद, सुरेश, हंसराज, शाम सिंह, विमलेश, नवीन, लेखराज गुलशन, जोगिंदर, ताजद्दीन, चैन सिंह आदि मौजूद रहे।
000