फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवारना में अब दीवान चंद कूहल से उखड़ेंगे अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब दीवान चंद कूहल से उखड़ेेंगे अवैध कब्जे
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दिए आदेश, भवारना के लोगों में हड़कंप
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। कृपाल चंद कूहल के बाद अब भवारना में दीवान चंद कूहल पर किए गए अवैध कब्जे भी जल्द उखड़ेंगे। इन अवैध कब्जों को उखाड़ने के लिए हाईकोर्ट से आदेश पहुंच चुके हैं। हाईकोर्ट के आदेशों का पता चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। हाईकोर्ट के आदेशों पर कूहल पर किए गए अवैध कब्जों को लेकर अब आईपीएच विभाग जल्द मिशलेें तैयार करेगा कि किन लोगों ने दीवान चंद कूहल पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। प्रशासन को तीन माह के अंदर इन अवैध कब्जों का हलफनामा देना होगा।
भवारना में अब कृपाल चंद कूहल के बाद एक बार फिर से दीवान चंद कूहल पर किए गए कब्जों पर पीला पंजा चलने के आदेश हाईकोर्ट से पहुंच गए हैं, जबकि अवैध कब्जों पर सख्त हुए सीएम भी कोर्ट के आदेशों में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। हालांकि, अभी इन अवैध कब्जों की मिशलें तैयार होनी हैं उसके बाद ही पता चलेगा कि भवारना में कितने लोगों ने इस कूहल पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। सूत्रों की मानें तो पांच दर्जन तक अवैध कब्जे हो सकते हैं। भवारना में इस समय दीवान चंद कूहल की बात करें तो इसका अस्तित्व बाजार में तो करीब खत्म ही हो गया है। लेकिन पीछे कहीं खेतों में यह कूहल है। बाजार में तो यह कूहल न के बराबर ही है। इसको लेकर अब तक सब खामोश थे। सूत्रों की मानें तो भवारना बाजार में जिन लोगों के कृपाल चंद कूहल से पहले अवैध कब्जे उखड़े हैं, उन लोगों ने ही दीवान चंद कूहल पर हुए कब्जों की शिकायत की है। उधर, नायाब तहसीलदार भवारना करतार भंगालिया ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश उनके पास आए हैं। कूहल पर कितने लोगों ने कब्जे कर रखे हैं, इसे लेकर आईपीएच विभाग को ये आदेश भेज दिए गए हैं। आईपीएच विभाग इसकी मिशलें तैयार करेगा कि कितने कब्जे कूहल पर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश मिलते ही शुरू होगी कार्रवाई : एक्सईएन
आईपीएच विभाग के एक्सईएन संजय ठाकुर ने कहा कि अभी तक उनके पास हाईकोर्ट के आदेश नहीं पहुंचे हैं। आदेश आते ही इस पर जल्द कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कितने लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं, इसकी मिशलें तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें