चार करोड़ से चकाचक होंगी सराह की सड़कें : कपूर
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के सराह में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सराह में सड़क के सुधारीकरण के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इसका कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराह में अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने और स्कूल परिसर में हैंडपंप लगाने की घोषणा भी की। इससे पहले सराह पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने सराह में लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उपप्रधान सुरेश, राजेंद्र माहल, जिला वन अधिकारी प्रदीप भारद्वाज, क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्डा, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके खरवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग केके कौशल, अधिशासी अभियंता आईपीएच विकास बख्शी, भू-संरक्षण अधिकारी राहुल कटोच, सराह स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कपूर, एरिया प्रबंधक खेम चंद आदि मौजूद रहे।