फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढलियारा कालेज में व्यक्तित्व विकास पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तित्व विकास के दिए टिप्स
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में व्यवसायिक प्रबंध की ओर से व्यक्तित्व विकास के विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के डॉ. एनएन शर्मा (डीन एकेडमिक्स एवं मैनेजमेंट) ने बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए के बच्चों को संबोधित किया। साक्षी और उमेश ने मंच का संचालन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक प्रो. कर्ण सिंह पठानिया ने की। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मधु शर्मा कार्यक्रम की मुख्यअतिथि रहीं। इस मौके पर डॉ. वीना गौतम, प्रो. सुशील भारद्वाज, प्रो. स्वदीप सूद, प्रो. निशा कुमारी, क्लर्क दिनेश सिंह, एलेक्स राजकुमार, रामेश्वर दत्त और कंप्यूटर विभाग से प्रो. अनुराधा, प्रो. प्रियंका, प्रो. रुचिका उपस्थित रहीं। प्रो. बलवित सिंह और प्रो. मुकेश शर्मा और प्रो. राजेश ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें