फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में दुकान में जा घुसी बेकाबू कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी में दुकान में जा घुसी बेकाबू कार
विज्ञापन

हादसे में पालमपुर के मां-बेटे को आईं चोटें
जवालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालाजी के खौला में एक कार बेकाबू होकर दुकान में जा घुसी। इस हादसे में कार में पालमपुर के मां और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला की पहचान बीबो देवी पत्नी कल्याण सिंह गांव विल्ला घटयाल लाहड़ तहसील पालमपुर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कार (एचपी-37ई-8257) बेकाबू होकर दुकान में घुस गई। इससे दुकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस दौरान दुकान में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ मनोहर चौधरी के नेतृत्व में एक दल मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय गाड़ी तेजरफ्तार में थी और चालक इस पर अपना नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके चलते गाड़ी सीधी दुकान में जा घुसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें