फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की कैद से तीन युवकों को रिहाई की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद सुगनाड़ा निवासी सुशील कुमार के मामा पक्ष से लोग एसडीएम जवाली अरुण कुमार से मिले। उन्होंने सुशील कुमार की रिहाई के लिए एसडीएम जवाली के माध्यम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ज्ञापन भेजा। युवक के मामा विजय शर्मा, राजेश्वर कुमार, कुलतार सिंह, मामी कंचन कुमारी, बीना देवी, सुरक्षा देवी, हरनोटा पंचायत प्रधान जगदीश चंद, मेरा पंचायत प्रधान स्वर्णा देवी, नरगाला पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने मांग उठाई है कि सुशील कुमार सहित अन्य युवकों को समुद्री लुटेरों की कैद से जल्द से जल्द रिहा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि समुद्री लुटेरों की ओर से जब भी युवकों से सेटेलाइट के माध्यम से बात करवाई जाती है तो उनके सिर्फ एक ही बात दोहराई जाती है, उन्हें लुटेरे यातनाएं दे रहे हैं। जल्द से जल्द उन्हें लुटेरों की कैद से रिहा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद शांता कुमार, पूर्व सांसद कृपाल परमार से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में लोग जवाली में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें