फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व में मुख्यातिथि होंगे उद्योग मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राज्यस्तरीय लोहड़ी पर्व के आयोजन को लेकर एसडीएम देहरा मलोक सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में ब्लॉक परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सर्वप्रथम सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इस बार भी लोहड़ी का आयोजन धरोहर गांव परागपुर के बाजार स्थित टियाले पर किया जाएगा। समारोह के मुख्यातिथि उद्योग एवं रोजगार श्रम और तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 13 जनवरी को ही किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन न होने के कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष था, लेकिन धन की कमी के कारण सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाने में प्रशासन ने अपनी असहमति जताई। वहीं, पर्यटन विभाग की तरफ से किसी भी प्रतिनिधि के न आने पर भी बैठक में आक्रोश दिखा। वहीं, लोगों का कहना था कि मंत्री के इलाके का राज्य स्तरीय लोहड़ी पर्व सिर्फ दो घंटे तक ही सीमित न रहे। एसडीएम ने इस मौके पर कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ भी प्रदर्शनियों को लगाने को लेकर चर्चा की। वहीं, पर्व के सफल आयोजन को लेकर बनाई गई कमेटियों को उनके कार्य सौंपे गए। इस अवसर पर तहसीलदार देहरा राजीव ठाकुर, बीडीओ परागपुर ओपी ठाकुर, नायब तहसीलदार परागपुर मदन राणा, पंचायत परागपुर प्रधान सुदेश कुमारी, पूर्व प्रधान रुपिंद्र सिंह डैनी, उपप्रधान मदन गोपाल, मूहीं पंचायत प्रधान सुरजीत धीमान, अप्पर परागपुर उपप्रधान सुरेश पटियाल, प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलबीर धीमान, कृषि विकास अधिकारी मदन शर्मा, उद्यान प्रसार अधिकारी नेहा धीमान, ऑफिस कानूनगो देहरा सुशील शर्मा, कानूनगो चंबापत्तन मदनलाल, एसडीएम कार्यालय से राजकुमार, सुशील लंबरदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें