गग्गल (कांगड़ा)। प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला में होने वाले विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए सोमवार को दोपहर गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सवा एक बजे शिमला से हेलीकॉप्टर से गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। पहली बार धर्मशाला पहुंचने पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करेंगे।